example of Humanity and added missing Aarav to his family by Ek Pahel 31.07.2020


    ehamarhfbep20images/events/2020/ehamarhfbep20/IMG-20200727-WA0042.webp
  • images/events/2020/ehamarhfbep20/IMG-20200727-WA0044.webp
  • images/events/2020/ehamarhfbep20/IMG-20200731-WA0008.webp
  • images/events/2020/ehamarhfbep20/IMG_0001.webp

एक पहल संस्था ने कायम करी इंसानियत की मिसाल और मिलाया लापता आरव को अपने परिवार से गाँव महादेइपुर, तलसील फतेहाबाद से रोजाना की तरह आरव के पिता संजू निकले अपने भाई व आरव के साथ आगरा के लिए। वह भगवान टॉकीज पर पेट्रोल डलवाने के लिये रुके, उनका बेटा जो कि मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है, वह लापता हो गया। उन्होंने बहुत खोजने की कोशिश करी, पर फिर भी वह नहीं मिला। थाना न्यू आगरा के चौकी डिवीज़न इंचार्ज श्री आनंद कुमार शर्मा जी को यह बालक मिला, जो कि किसी प्रकार से बोलने की हालात में नहीं था। वॉइस इंडिया न्यूज के श्री पवनीत अरोड़ा जी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अवगत कराया जा रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही एक पहल संस्था को मालूम हुई, तभी एक पहल के संस्थापक मनीष राय और वालंटियर्स ने देरी ना करते हुए थाना न्यू आगरा पहुँच कर मामले की जानकारी ली, और उस बच्चे के लिए सबसे पहले भोजन, कपड़े एवं चिकित्सा की व्यवस्था करी। उस बालक की रहने की व्यवस्था भी करी गई, तत्पश्चात पुलिस प्रशासन ने जाँच पड़ताल कर उसके परिवार से सम्पर्क साधा और उसके पिता को पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही इस बच्चे को स्वस्थ व सही सलामत सुपुर्द किया गया। इतने दिनों बाद परिवार से मिलकर आरव बहुत खुश हुआ। एक पहल परिवार आरव के स्वस्थ जीवन की कामना करता है व न्यू आगरा थाने के चौकी डिवीज़न इंचार्ज श्री आनंद कुमार शर्मा, वॉइस इंडिया न्यूज के श्री पवनीत अरोरा, समस्त पुलिस प्रशासन व एक पहल से विजय व दिलीप का आभार व्यक्त करता है।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved